वॉशिंगटन
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के घर के पास से एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। इस व्यक्ति के पास से विस्फोटक और खतरनाक हथियार बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक इस शख्स की पहचान 37 वर्षीय टेलर टेरेंटो के रूप में हुई है और वह सिएटल का रहने वाला है। बताया जाता है कि सुरक्षा अधिकारियों ने उसे ओबामा के घर के पास देखा और उसका पीछा करना शुरू किया। इसके बाद टेरेंटो ओबामा के घर की तरफ भागने लगा। हालांकि उसे समय रहते दबोच लिया गया। जानकारी के मुताबिक यह शख्स यूएस कैपिटल रॉयट्स में वांटेड है।
वाहन में रखी थीं खतरनाक डिवाइसेज
गिरफ्तारी के दौरान अधिकारियों ने पाया कि टेरेंटो का वाहन पास में ही खड़ा था। इसमें कई हथियार और विस्फोटक करने वाली डिवाइस भरी हुई थी। हालांकि इन डिवाइसेज को असेंबल नहीं किया गया था। सीबीएस न्यूज के मुताबिक इससे पूर्व टेरेंटो ने सोशल मीडिया पर लाइव के दौरान एक लोकप्रिय शख्सियत के खिलाफ धमकी दी थी। इससे अमेरिकी अधिकारी चिंतित हो गए थे। इसके अलावा टेरेंटो के खिलाफ 6 जनवरी 2021 को हुए कैपिटल रॉयट्स में वारंट भी जारी हो चुका है।
संयोग की बात नहीं
अधिकारियों ने इस बात पर गौर किया टेरेंटो का ओबामा के घर पास खड़ा रहना कोई संयोग की बात नहीं थी। वह पिछले कुछ महीनों से डीसी एरिया में रुक रहा था। वह अपनी वैन के साथ डीसी जेल के बाहर कैंप करता दिखाई दिया था। इसी जेल में छह जनवरी की घटना के कई दोषी बंद हैं। मेट्रोपॉलिटन पुलिस विभाग के अनुसार, टारंटो के खिलाफ आरोपों में भगोड़ा होने का भी आरोप है। सौभाग्य से, घटना के दौरान किसी के घायल होने की सूचना नहीं थी, हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि गिरफ्तारी के समय ओबामा परिवार घर पर मौजूद था या नहीं।

More Stories
नेपाल आपदा: 600 विदेशी नागरिक अब भी लापता, 1,222 शव बरामद; सर्च ऑपरेशन जारी
Pattaya में 5000 US सैनिकों को मिलेगा आराम, लेकिन इन कामों पर लगी रोक; जानें पूरी लिस्ट
Saudi Arabia पर बढ़ा कर्ज का बोझ? क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने मांगा ₹75,876 करोड़ का लोन