अमेरिका
अमेरिका की स्पिरिट एयरलाइन के प्लेन के फ्लोर पर एक महिला ने पेशाब कर दिया। महिला का कहना है कि प्लेन के क्रू ने उसे कई घंटों तक प्लेन का वॉशरूम इस्तेमाल नहीं करने दिया था, इसलिए उसे ऐसा करने पर मजबूर होना पड़ा। महिला यात्री ने दावा किया है कि उसने दो घंटे तक इंतजार किया और जब वह बर्दाश्त नहीं कर सकी तो उसने प्लेन के फर्श पर ही पेशाब कर दिया।
महिला की इस घटना को कैबिन क्रू के एक सदस्य ने रिकॉर्ड किया है। स्पिरिट एयरलाइन्स ने जो वीडियो शेयर किया है उसके कैप्शन में लिखा है कि उड़ान में एक अफ्रीकी अमेरिकी महिला ने फर्श पर पेशाब कर दिया क्योंकि वह उड़ान भरने के बाद शौचालय खुलने का इंतजार नहीं करना चाहती थी। इस मामले को लेकर स्पिरिट एयरलाइन ने अभी तक कोई जवाब नहीं दिया है।

More Stories
ईरान जंग के बाद पाकिस्तान की नई चाल! अमेरिका से 10 अरब डॉलर की मांग, मची हलचल
‘मैं नेतन्याहू को गिरफ्तार नहीं कर सकता’, मेयर ममदानी का बड़ा बयान, बदले सुर
लाल सागर में हूतियों की नाकेबंदी से बढ़ा संकट, सऊदी ही नहीं एशिया को भी लग सकता है बड़ा झटका