रायपुर
छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने सावन माह की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाये जाने वाले, शक्ति एवं सूर्य के अवतार नाग पंचमी पर्व पर प्रदेशवासियों को दी बधाई शुभकामनाएं। डॉ महंत ने कहा कि, नाग हमारी संस्कृति का अहम हिस्सा है, नागों को धारण करने वाले भगवान भोलेनाथ की पूजा-आराधना करना भी इस दिन विशेष रूप से शुभ माना जाता है। हिंदू धर्म में नागों को देवता माना गया है।
नागपंचमी के दिन आठ नागों की पूजा होती है। इनमें अनन्त, वासुकि, पद्म, महापद्म, तक्षक, कुलीक, कर्कट और शंख हैं। कल नाग पंचमी के दिन नाग देवता की पूजा पूरे विधि विधान से किया जाता है। पौराणिक काल के अनुसार, सर्पों को देवता के रूप में पूजा जाता रहा है।

More Stories
यात्रा वृत्तांत से सजीव होती है इतिहास और संस्कृति की तस्वीर- मुख्यमंत्री साय
धमनी गांव बनेगा ईको-टूरिज्म का नया हब, प्रकृति प्रेमियों के लिए खास डेस्टिनेशन
जबरन दबावपूर्वक मैनुअल स्केवेंजर्स का कार्य करवाने वालों पर की जाए कड़ी कार्यवाही- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय