नर्मदापुरम
शासकीय योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाने के लिए जिले में में विकास रथ चलाए जा रहे है। विकास रथ के माध्यम से शासन की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करते हुए आमजन को योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक किया जा रहा है। विकास रथ में लगी एलईडी के माध्यम से नागरिकों को लाडली बहना योजना, मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना, मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ, किसान कल्याण के चलाई जा रही योजनाएं जैसी अनेक योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
विकास रथ के माध्यम से शनिवार को सोहागपुर विधानसभा के ग्राम गाजनपुर, माना, मालनी, मनवाड़ा तथा सिवनी मालवा विधानसभा के ग्राम नंदर वाडा, नगर सिवनीमालवा में शासकीय योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया गया।

More Stories
राष्ट्रपति मुर्मु ने मध्यप्रदेश के एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों को उत्कृष्ट कार्य के लिए किया सम्मानित
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों की खेती के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई
नक्सलवाद के खात्मे के बाद बालाघाट के प्रभावित क्षेत्रों में विकास की नई राह