असम
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा का सोशल मीडिया पर एक कथित वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे देखा जा सकता हैकि वह एक कागज से देखकर विजिटर बुक में लिख रहे हैं। एक स्कूल के दौरे पर मुख्यमंत्री ने यहां की विजिटर बुक में एक काजग पर पहले से लिखे संदेश को देखकर लिखा, जिसकी वजह से वह ट्रोल हो रहे हैं और उनकी आलोचना हो रही है। अब इस वीडियो पर खुद मुख्यमंत्री ने अपनी प्रतिक्रिया दी है और खुद का बचाव किया है। हिमंत बिस्वा सरमा के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा पेश करते हैं असम के रेडिमेड सीएम को, जो विजिटर बुक में बिना कॉपी किए एक पैराग्राफ भी नहीं लिख सकते हैं।
तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष बांदी संजय को पुलिस ने लिया हिरासत में इस वीडियो के वायरल होने के बाद हिमंत बिस्वा सरमा ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी है। हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट करके लिखा, मैं असमी मीडिया स्कूल में गया था और मैं वहां पर हिंदी और अंग्रेजी को सीखने की कोशिश कर रहा था। मैं इस बात को स्वीकार करता हूं कि मुझे हिंदी और अंग्रेजी नहीं आती है, इस बात को स्वीकार करने में मुझे कोई हिचक भी नहीं है। हिमंत बिस्वा सरमा के इस ट्वीट पर एक यूजर ने लिखा, यह आपका बड़प्पन है कि आपने इस निराधार ट्वीट का जवाब दिया। दूसरे यूजर ने पूछा कि आप अपनी भाषा में क्यों नहीं लिखते हैं।
दूसरे यूजर ने लिखा, कि हिमंत बिस्वा सरमा के पास तीन डिग्री हैं। उसने लिखा, हिमंत बिस्वा सरमा ने बीए, एमए, एलएलबी कर रखी है। अगर वह तीन डिग्री हासिल करने के बाद भी तारीफ के तीन लाइन नहीं लिख सकते हैं तो निसंदेह अनपढ़ जमात के हैं। और हां आपको अपनी मातृ भाषा में लिखने में क्या शर्म है। असमी भाषा में लिखिए। एक और यूजर ने लिखा, आप पर गर्व है सर, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी कमजोरी को साझा करना बड़ी बात है।

More Stories
विकासनगर हिंसा: युवक की मौत के बाद भड़का बवाल, आरोपी का घर फूंका, इंटरनेट सेवा बंद
EPFO Update: पीएफ खाताधारकों का इंतजार खत्म? ब्याज की रकम जमा होने को लेकर आया बड़ा अपडेट
NCRB Report: शादीशुदा पुरुषों में बढ़े आत्महत्या के मामले, विवाहेतर संबंध भी बड़ी वजह के रूप में सामने आए