पीड़ित महिला ममता शर्मा दर – दर भटकने क़ो है मजबूर
न्याय पाने हेतु मामला पहुँचा है एसपी कार्यालय, बना जांच का विषय
सिंगरौली
बैढ़न जिले की मिनी रत्न एनसीएल कंपनी निगाही में कार्यरत सिकक्ल ओबी कंपनी मे जीएम पद पर कार्यरत रंजीत सिंह के द्वारा निगाही बुलाकर बदतमीजी किया गया है यह गंभीर आरोप ममता शर्मा ग्राम भाड़ी खुटार ने लगाया है यह मामला एसपी कार्यालय मे लिखित मे आवेदन दिया गया है जो जांच का विषय बना हुआ है।
वही पीड़ित ममता शर्मा ने बताया कि हमारे पति ओबी कंपनी निगाही में कार्य करते हैं कोई कारण वश कई महीने से घर बैठा दिया गया था और इसके बाद कई महीने बार-बार दौड़ाया जा रहा था विगत सप्ताह दिनांक 22/03/2025 की घटना है जिसकी शिकायत 22/03 और 26/03/2025 को एसपी कार्यालय मे न्याय पाने हेतु आवेदन पत्र दिया गया है अभी तक कोई कार्यवाही न होने से पीड़ित महिला ममता शर्मा न्याय पाने हेतु दर – दर भटक रही है।

More Stories
जल गंगा संवर्धन अभियान विकास का आधार और भावी पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित रखने का प्रयास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव अभियान में ग्राम स्तर तक जनभागीदारी को प्रोत्साहित करना आवश्यक जल संरचनाओं के जलग्रहण क्षेत्र पर अतिक्रमण केविरूद्ध की जाए कार्यवाही
मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मार्गदर्शन का सुखद परिणाम पचमढ़ी का ग्रीन डेस्टिनेशन ब्रॉन्ज सर्टिफिकेट : राज्यमंत्री लोधी
भाईदूज/यम द्वितीया के अवसर पर भगवान चित्रगुप्त मंदिर में विशेष पूजन मंत्री सारंग ने मंदिर में किया पूजन-अर्चन