वरिष्ठ पत्रकार रमेश शर्मा का 70 वर्ष की आयु में निधन
पत्थलगांव
जशपुर जिले के वरिष्ठ पत्रकार श्री रमेश शर्मा का सोमवार प्रातः 05 बजे निधन हो गया।वे 70 वर्ष के थे। विगत 5 दशकों से वे निष्पक्ष एवं जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ रहे। पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ होने के बाद भी उनकी लेखनी नहीं रुकी। उनका निधन पत्रकारिता जगत एवं समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है। पाँच दशक में, उन्होंने सभी बड़े समाचार पत्रों के अलावा, न्यूज एजेंसी वार्ता और आईबीसी 24 के लिए काम किया।80-90 के दशक में, उन्होंने जशपुर सरगुजा जिले के दूरस्थ इलाकों की रिपोर्टिंग की, जिसे देशभर में स्थान मिला। श्री शर्मा अविभाजित मध्य प्रदेश के अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार रहे। छत्तीसगढ़ बनने के बाद वे अधिमान्यता समिति के सदस्य रहे। उनकी अंत्येष्टि बनारस के मणिकर्णिका घाट में होगी।

More Stories
छत्तीसगढ़ कोल लेवी घोटाले में बड़ा दावा, ₹104 करोड़ की रकम कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन तक पहुंचने का आरोप
छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का पल, माता साहिब हासी देवी के नाम पर जारी होगा ₹200 का स्मारक सिक्का
खैरागढ़ में ‘नमो सेवा–अनकही कहानियां’ का भव्य मंचन, 500 से अधिक विद्यार्थियों ने देखी नाट्य प्रस्तुति