शिवपुरी
शिवपुरी में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के काफिले में वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में कोई भी हताहत नहीं हुआ है। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को मौके पर छोड़कर कार सवार अन्य वाहन से काफिले के साथ निकल गए। हादसा दिनारा थाना क्षेत्र में एनएच-27 फोरलेन हाईवे पर गुरुवार रात करीब 10 बजे हुआ।
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आज 30 जून को चंदेरी, ईसागढ़, अशोकनगर में आयोजित सामाजिक सम्मेलनों में हिस्सा लेने वाले हैं। उनका काफिला दिनारा के डाकबंगला चौराहे पर स्वागत के लिए खड़े समर्थकों के लिए रुका था। इसी दौरान पीछे से आ रही एक इनोवा कार ने फॉलो वाहन में टक्कर मार दी। इसके कुछ देर बाद काफिला चंदेरी की ओर रवाना हो गया था।

More Stories
होली की खुशियां मातम में बदली: नोएडा से भिंड लौट रहे परिवार की कार को ट्रक ने मारी टक्कर, 3 की मौत
उमा भारती की बहू को हाइड्रोजन बम से उड़ाने की धमकी, फेसबुक कमेंट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
मध्यप्रदेश के कृषि, खाद्य उत्पादों और शिल्प को मिल चुके हैं प्रतिष्ठित 27 जीआई टैग