भोपाल
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कांग्रेस के वचन पत्र को झूठा बताया। सीएम शिवराज सिंह ने जहां वचन पत्र को महाझुठ पत्र बताया था वहीं शर्मा ने इसे झूठ की बुकलेट कहा है। इसके साथ शर्मा ने कमलनाथ के वायरल वीडियो, आपसी खींचतान पर भी वार किया हैं।
भारतीय जनता पार्टी की ओर से कांग्रेस के वचन पत्र पर हमले जारी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी कांग्रेस के वचन पत्र पर निशाना साधा है। उन्होंने इस वचन पत्र को झूठ की बुकलेट करार देते हुए कहा कि झूठी कांग्रेस और कांग्रेस के वायदे भी झूठ हैं।
वीडी शर्मा ने आज (मंगलवार) बीजेपी मीडिया सेंटर में पत्रकारों ने चर्चा करते हुए कहा कि कांग्रेस का वचन पत्र नहीं है बल्कि यह छल, कपट और धोखे का पत्र है। गरीब की रोटी कपड़ा और मकान कांग्रेस छीन लेगी। वचन पत्र के नाम पर रस्म अदायगी की गई है।
कपड़ा फाड़ युद्ध चल रहा
वीडी शर्मा ने कहा कि श्रीमान 76 और 77 के बीच कपड़ा फाड़ युद्ध चल रहा है। छल कपट की शुरुआत झूठी किसान कर्जमाफी से की गई है। किसान कर्जमाफी के नाम पर किस मुंह से वादा किया जा रहा है। अजब यह नहीं है कि कांग्रेसी झूठ बोलते हैं। गजब यह है कि वो बार-बार झूठ बोलते हैं। शर्मा ने कहा कि हम कहना चाहते हैं शिकारी आएगा, जाल फैलाएगा दाने का लोभ दिखाएगा लेकिन मध्य प्रदेश की जनता जाल में नहीं फंसेगी। कमलनाथ तो कह रहे हैं कि जाओ और कपड़े फाड़ो। पहली सूची में ही कमलनाथ दिग्गीवाद से परेशान हैं।

More Stories
3 घंटे तक ममता की मौजूदगी, कार्यकर्ताओं का पहरा: टीएमसी के आरोप और EC का जवाब एक साथ
उद्धव ठाकरे की सीट पर कांग्रेस की नजर, कैंडिडेट उतारने की तैयारी; विपक्ष में मचा विवाद
‘ममता बनर्जी आराम करें’, सुवेंदु का दावा- बंगाल में 180 से अधिक सीटें जीतेगी BJP