नई दिल्ली
2 फरवरी को भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अंतरिम बजट पेश किया। हाल ही में यूएस-इंडिया बिजनेस काउंसिल (USIBC) के अध्यक्ष अतुल केशप बजट की तारीफ की है और भारत को स्थिरता का स्तंभ बताया है। उन्होंने इस पारस्परिक मान्यता को रेखांकित किया कि संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत दोनों वैश्विक रोजगार सृजन और समृद्धि का नेतृत्व कर रहे हैं।
अतुल केशप ने एक इंटरव्यू में कहा- आज दो लोकतंत्र पूरी दुनिया का नेतृत्व कर रहे हैं। केशप ने भारत में पेश बजट की तारीफ की। साथ ही उन्होंने 10 मिलियन छतों पर सौर पैनल स्थापित करने वाले महत्वाकांक्षी लक्ष्य पर प्रसन्नता जाहिर की। 10 मिलियन छतों पर सोलर पैनल बिजली जनरेटर का लक्ष्य बहुत शानदार है। यह असल में आश्चर्यजनक है। भारत ने पिछले 10 वर्षों में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। जल जीवन मिशन भी सरकार की अच्छी पहल है। मुझे याद है कि जब मैं छोटा था तो पाइप से पानी पीना मेरा सपना हुआ करता था।
उन्होंने आगे कहा- सरकार के फैसलों के कारण नागरिकों के जीवन में सकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। आपातकाल में अस्पताल में भर्ती के लिए धन की उपलब्धता भी शामिल है। 800 मिलियन लोग आधार कार्ड और डिजिटल बैकिंग के माध्यम से खाद्य सब्सिडी प्राप्त कर रहे हैं। केशप ने बजट को आत्मविश्वासपूर्ण और विकास समर्थक बताया है। भारत का बजट आर्थिक वृद्धि को ध्यान में रखकर बनाया गया है। उन्होंने बजट के तकनीकी पहलुओं पर भी जोर दिया। विदेशी निवेश के लिए निवेशकों का आश्वासन बढ़ाया गया है। जीएसटी सुव्यवस्थित राष्ट्रीय बाजार बनाने में एक बड़ा नवाचार है।

More Stories
अमेरिका में तेल संकट गहराया, 1982 के बाद सबसे निचले स्तर पर पहुंचा रणनीतिक भंडार
8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग में 140% सैलरी बढ़ने का दावा क्यों? समझें पूरा गणित
RSS को हिंदुत्व की बढ़ती धमक का श्रेय, विजयादशमी उत्सव में बोले संजय गुप्त