मुंबई।
हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने सोशल मीडिया पर खूबसूरत वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उर्वशी पेस्टल क्रीम कलर के गाउन में नजर आ रही हैं। उर्वशी ने अपने फोटोशूट के बिहाइंड द सींस लुक से ये वीडियो शेयर की है। इस लुक को कम्पलीट करने के लिए उर्वशी ने हलकी डायमंड एयररिंग्स पहनी है और बालों को वेवी कर्ल्स दिए हैं।
साथ ही, उर्वशी ने पिंक और सॉफ्ट मेक अप लुक क्रिएट किया है। इस वीडियो को उर्वशी ने मेरी कई स्माइल्स आपसे शुरू होती हैं लिखकर पोस्ट किया। फैंस उर्वशी के इस ग्लैमरस लुक की तारीफ का रहे हैं। एक यूजर ने उर्वशी के पोस्ट पर- क्वीन आॅफ बॉलीवुड इंडस्ट्री लिखा। वहीं एक यूजर ने लिखा आप दुनिया में सबसे खूबसूरत हैं। पूरी दुनिया की क्रश उर्वशी।

More Stories
यूट्यूब डेली चार्ट्स में 500+ मिलियन व्यूज के साथ धुरंधर का गाना, देखें टॉप 7 वीडियोज
दीपिका पादुकोण दूसरी बार बनने वाली हैं मां, बेटी दुआ ने प्रेग्नेंसी किट देकर दी खुशखबरी
‘मटका किंग’ में 60-70 के दशक की मुंबई को जीने का खास अनुभव: कृतिका कामरा