मुंबई
फिल्म 'ग्रैंड मस्ती' की एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने भी होली का त्योहार धूमधाम से मनाया। उर्वशी ने होली पार्टी में जमकर मस्ती की। यहां तक कि होली पर डांस करते-करते उनकी चप्पल तक टूट गई। होली के मौके पर उर्वशी ने व्हाइट कुर्ती के साथ ही सिल्वर ज्वैलरी पहनी। हालांकि, रंग-गुलाल के चलते उनकी सफेद कुर्ती रंगीन हो गई। डांस करते वक्त उर्वशी ने गॉगल भी पहन रखा था। उर्वशी का डांस देखकर लोग सोशल मीडिया पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।
एक शख्स ने लिखा- ये डांस करके ऋषभ पंत को चिढ़ा रही है, क्योंकि फिलहाल वो चल नहीं सकता। होली पर उर्वशी रौतेला के चेहरे पर इतना रंग लगा हुआ था कि उन्हें पहचानना भी मुश्किल था। एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा- होली खेलने के बाद मिस यूनिवर्स को पहचान पाना मुश्किल है, तो सोच लो कि आप खुद को खूबसूरत कैसे कह सकते हो वहीं एक और शख्स ने कहा- उर्वशी है कहां, वो तो दिखाओ। एक और यूजर ने कमेंट करते हुए कहा- लगता है इन्हें भांग कुछ ज्यादा ही हो गई।
होली पार्टी में डांस करते-करते उर्वशी की चप्पल टूट गई। उन्होंने अपनी टूटी हुई चप्पल की फोटो भी शेयर की है। फोटो में साफ देखा जा सकता है कि उर्वशी की चप्पल की दोनों पट्टियां और सोल भी टूट चुका है। बता दें कि उर्वशी ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर मां मीरा रौतेला के साथ भी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इस दौरान मां-बेटी पिचकारी से होली खेलती दिख रही हैं। उर्वशी ने इंस्टाग्राम पर होली के कई वीडियो शेयर किए हैं। एक वीडियो में वो ह्यआंख मारेह्ण गाने पर झूमती नजर आ रही हैं। वहीं एक अन्य वीडियो में वो ढोल पर बैठकर डांस करती दिख रही हैं।

More Stories
दीपिका पादुकोण दूसरी बार बनने वाली हैं मां, बेटी दुआ ने प्रेग्नेंसी किट देकर दी खुशखबरी
‘मटका किंग’ में 60-70 के दशक की मुंबई को जीने का खास अनुभव: कृतिका कामरा
‘बॉलीवुड को फर्क नहीं पड़ता’, एक्ट्रेस ने फिल्म में कटे रोल पर कहा – साउथ फिल्म इंडस्ट्री है बेहतर