January 17, 2026

अजीब कपड़ों के चलते उर्फी को रेस्टॉरेंट में नहीं मिली एंट्री

मुंबई

अजीबो गरीब स्टाइल के चलते चर्चा में रहने वाली उर्फी जावेद आज दुनिया भर में मशहूर हो चुकी है। हालांकि, अदाकारा को अपने इस फैशन के चलते कई बार मुश्किलों का सामना भी करना पड़ता है। उन्हें कई बार धमकियां भी मिल चुकी हैं।  वहीं अब एक बार फिर एक्ट्रेस के साथ कुछ ऐसी घटना घटी, जिसका जिक्र उन्होंने इंस्टाग्राम पर किया है।

उर्फी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट साझा किया है, जिसमे उन्होंने लिखा है, 'मुंबई वालों, क्या ये वाकई 21वीं शताब्दी है? मुझे आज एक रेस्टोरेंट में घुसने से मना कर दिया। अगर आप मेरी फैशन च्वाइस को पसंद नहीं करते तो ठीक है, लेकिन आप मेरे साथ अलग बर्ताव तो नहीं कर सकते हैं। अगर आप फिर भी करते हैं तो खुलकर मानिए, फालतू के बहाने मत बनाइए। एक्ट्रेस ने इस रेस्टोरेंट के खिलाफ एक्शन लिया है। बता दें, उर्फी अब धीरे-धीरे अपने सपनों को पूरा करती नजर आ रही है। एक्ट्रेस अपने इसी फैशन के चलते बॉलीवुड के दो मशहूर डिजाइनर अबू जानी और संदीप खोसला के साथ काम कर चुकी है।