रायपुर
संघ लोक सेवा आयोग नई दिल्ली द्वारा आयोजित इजीनियरिंग सर्विस प्रारंभिक परीक्षा 2024 18 फरवरी रविवार को दो पालियों में होगी। प्रथम पाली प्रात: 10 बजे से 12 बजे तथा द्वितीय पाली दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक होगी। गौरतलब है कि प्रथम पाली में 9.30 बजे एवं द्वितीय पाली में 1.30 बजे प्रवेश बंद हो जाएगा, परिसर में मोबाईल फोन या अन्य कोई इलेक्टॉनिक उपकरण ले जाना प्रतिबंधित होगा।
परीक्षा 5 परीक्षा केन्द्रो में होगी। पी. जी. उमाठे, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला शांति नगर रायपुर, जे. आर. दानी, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला, कालीबाड़ी चौक, रायपुर, शहीद संजय यादव शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संजय नगर, रायपुर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मठपुरेना रिंग रोड नं. 1, रायपुर, शासकीय हाई स्कूल लालपुर (एम. एम. आई हास्पिटल के पास) रायपुर में आयोजित की जाएगी।
इस संबंध में शुक्रवार की शाम कलेक्टोरेट सभाकक्ष में अवर सचिव बैद्यनाथ प्रसाद नई दिल्ली एवं एडीएम बीरेन्द्र बहादुर पंचभाई, डिप्टी कलेक्टर श्री आशुतोष कुमार देवांगन, सहायक संचालक कौशल विकास विभाग श्री केदार पटेल, रायपुर की उपस्थिति बैठक हुई। साथ ही संघ लोक सेवा आयोग नई दिल्ली के गाईड लाईन अनुसार समस्त परिवहन अधिकारी/इन्स्पेक्टिग ऑफिसर एवं केन्द्राध्यक्ष को आवश्यक निर्देश दिए गये।

More Stories
Bilaspur में जुआ फड़ पर पुलिस की रेड, 10 जुआरी गिरफ्तार
रायगढ़ में हाथियों का आतंक, 14 किसानों की फसलें रौंदी, 85 हाथियों की मौजूदगी से दहशत
WPL 2027 ऑक्शन में छत्तीसगढ़ की पलक सिंह और श्रेया श्रीवास पर लगेगी बोली