बेंगलुरु
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को 3डी प्रिंटिंग तकनीक से निर्मित भारत के पहले डाकघर का उद्घाटन किया। 1100 वर्ग फुट के डाकघर का उद्घाटन बेंगलुरु के उल्सूर बाजार के पास कैम्ब्रिज लेआउट में आयोजित किया गया था।
'भारत की एक नई तस्वीर'
केंद्रीय मंत्री वैष्णव ने कहा, "भारत की एक नई तस्वीर जो हमने इस 3डी-प्रिंटिंग तकनीक के संदर्भ में देखी। किसी ने नहीं सोचा था कि भारत अपनी 4जी और 5जी तकनीक विकसित करेगा। किसी ने कभी नहीं सोचा था कि भारत दूरसंचार प्रौद्योगिकी के विकासकर्ता और निर्माता के रूप में उभरेगा। किसी ने कभी नहीं सोचा था कि देश एक विश्व स्तरीय ट्रेन का डिजाइन और निर्माण करने में सक्षम होगा।"आगे केंद्रीय मंत्री ने सरकार की तारीफ करते हुए कहा, "यह इसलिए संभव हो पाया है, क्योंकि देश को एक निर्णायक नेतृत्व और एक ऐसा नेता मिला है, जिसे अपने देशवासियों की क्षमताओं पर भरोसा है।"
'भारत की भावना है'
यह शहर हमेशा भारत की एक नई तस्वीर पेश करता है। इस 3डी-प्रिंट डाकघर भवन की जो नई तस्वीर आपने देखी, वही आज भारत की भावना है। यही वह भावना है, जिसके साथ भारत आज प्रगति कर रहा है। यह सब इसलिए संभव है, क्योंकि देश के पास एक ऐसा नेतृत्व है, जो निर्णायक है और उसे हमारे लोगों की क्षमताओं पर भरोसा है।

More Stories
UPI में बड़ा बदलाव! अब मोबाइल नंबर या UPI ID डालकर नहीं कर पाएंगे पेमेंट – जानें नया तरीका
UAE में भारतीय दूतावास की एडवाइजरी जारी, नागरिकों को सतर्क रहने और सुरक्षा निर्देश मानने की अपील
ईरान युद्ध का असर: कतर से एलएनजी सप्लाई रुकी, भारत में गैस संकट की आशंका