रायपुर
इसी साल के अंंत छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने को है और इस चुनावी साल केंद्रीय मंत्रियों का लगातार छत्तीसगढ़ दौरा जारी है। इसी बीच एक बार फिर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार, कल शाम अमित शाह छत्तीसगढ़ आएंगे। इस दौरान वे कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की बैठक लेंगे।
प्रदेश की बची हुई सीटों के प्रत्याशियों को लेकर भी चर्चा होगी। इसके अलावा भाजपा घोषणा पत्र समिति, आरोप पत्र समिति, चुनाव समिति की बैठक लेंगे। जिसके बाद 2 सितंबर की सुबह वापस लौट जाएंगे।

More Stories
TET अनिवार्यता के विरोध में 15 को होगी बड़ी बैठक, 80 हजार शिक्षकों पर पड़ सकता है असर
उद्योग विभाग को बड़ी मंजूरी: 1000 करोड़ की अनुदान मांगें पारित, 8 लाख करोड़ निवेश के प्रस्ताव
दुर्ग-राजनांदगांव में पारा 39°C चढ़ा पारा, आज से बदलेगा मौसम