नई दिल्ली
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी से मुलाकात की। शाह ने आडवाणी को भारत रत्न मिलने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि आडवाणी ने देश की सांस्कृतिक विरासत, राजनीति और प्रगति में अमूल्य योगदान दिया है। बता दें कि तीन फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित करने की घोषणा की थी। गृह मंत्री ने एलके आडवाणी से मुलाकात की जानकारी अपने एक्स पर शेयर की है।
आडवाणी के किये गए कार्य हम सब के लिए प्रेरणा स्रोत
शाह ने कहा, "आदरणीय लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न मिलने की घोषणा के पश्चात आज उनसे भेंट कर शुभकामनाएं दीं। आडवाणी जी ने देश की सांस्कृतिक विरासत, राजनीति और प्रगति में अमूल्य योगदान दिया है। उनके किये गए कार्य हम सब के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।"
पीएम ने भारत रत्न देकर अथक संघर्षों को सम्मानित किया
उन्होंने आगे लिखा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आदरणीय आडवाणी जी को भारत रत्न देने का निर्णय लेकर उनके अथक संघर्षों और योगदान को सम्मानित करने का काम किया है।"
जे पी नड्डा भी रहे साथ
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा भी अमित शाह के साथ आडवाणी के आवास पर मिलने गए थे। इस दौरान आडवाणी की बेटी प्रतिभा आडवाणी भी मौजूद थीं।

More Stories
अमेरिका में तेल संकट गहराया, 1982 के बाद सबसे निचले स्तर पर पहुंचा रणनीतिक भंडार
8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग में 140% सैलरी बढ़ने का दावा क्यों? समझें पूरा गणित
RSS को हिंदुत्व की बढ़ती धमक का श्रेय, विजयादशमी उत्सव में बोले संजय गुप्त