लंदन.
ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ बीजेपी यूके ने लंदन में एक कार रैली का आयोजन किया। कार रैली का आयोजन भारत में लोकसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा को समर्थन देने के लिए किया गया था। रैली नॉर्थोल्ट में कच्छ लेवा पाटीदार समाज परिसर से शुरू हुई और वेम्बली में स्वामीनारायण बीएपीएस मंदिर में समाप्त हुई।
हैरो सांसद और पद्मश्री विजेता बॉब ब्लैकमैन कहते हैं कि भारतीय चुनाव दुनिया में लोकतंत्र की सबसे बड़ी कवायद है। भारत में जब से भाजपा ने सत्ता संभाली है, तब में भारत और ब्रिटेन के बीच दोस्ती और मजबूत हुई है। भाजपा सरकार के कारण भारत एक बढ़ती अर्थव्यवस्था के रूप में सामने है। हम यूके और भारत के बीच एक मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर बातचीत करने की कोशिश कर रहे हैं। हमने रक्षा और सुरक्षा में सहयोग पर भारत के साथ एक मैत्री समझौते पर हस्ताक्षर किया है। भारतीय अर्थव्यवस्था दुनिया की नंबर 1 अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है। हम भारत में हो रहे विकास से प्रेरित है। हम चाहते हैं कि नरेंद्र मोदी फिर से प्रधानमंत्री चुने जाएं और भाजपा फिर एक बार सरकार में आए।
भव्य लोकतांत्रिक त्योहार की प्रक्रिया शुरू
इसके अलावा, भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एक्स पर एक पोस्ट करते हुए कहा कि चुनाव आयोग द्वारा आम चुनावों की घोषणा दुनिया के सबसे बड़े और भव्य लोकतांत्रिक त्योहार की प्रक्रिया शुरू करती है। प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में एनडीए गठबंधन पूरे आत्मविश्वास और उत्साह के साथ चुनाव लड़ेगा। यह देश के लोगों की सेवा करने और भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने की हमारी प्रतिबद्धता को और मजबूत करने का एक अवसर है।
लोकसभा का कार्यक्रम
0- पहला चरण: 19 अप्रैल को 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीट पर मतदान होगा।
0- दूसरे चरण: 26 अप्रैल को 13 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की 89 सीट पर मतदान होगा।
0- तीसरा चरण: सात मई को 12 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के 94 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान होगा।
0- चौथा चरण: 13 मई को 10 राज्यों के 96 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान होगा।
0- पांचवां चरण: 20 मई को आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीट पर मतदान होगा।
0- छठा चरण: 25 मई को सात राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 57 सीट पर मतदान होगा।
0- सातवां चरण: एक जून को आठ राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों की 57 सीट पर मतदान होगा।

More Stories
Nigeria Aircraft Crash: नाइजीरिया में बड़ा विमान हादसा, 32 यात्रियों और क्रू की मौत
अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को दिया बड़ा झटका! पहाड़ों के बीच चीन तक बनाई 121 किमी लंबी सड़क
रूस में लैब हादसे से मचा हड़कंप, खतरनाक संक्रमण की आशंका; करीब 200 लोग निगरानी में