दांबुला
गेंदबाजों के सटीक प्रदर्शन और गुल फिरोजा के बेहतरीन अर्धशतक की मदद से पाकिस्तान ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को मंगलवार को 10 विकेट से रौंद कर महिला एशिया कप के ग्रुप ए में दूसरा स्थान हासिल कर लिया।
पाकिस्तान की भारत से पहला मैच हारने के बाद यह लगातार दूसरी जीत है और उसने सेमीफाइनल के लिए अपना दावा मजबूत कर लिया है। उसे सेमीफाइनल के लिए भारत और नेपाल के बीच आज होने वाले अंतिम ग्रुप मैच के परिणाम का इन्तजार करना होगा। पाकिस्तान ने यूएई को 20 ओवर में आठ विकेट पर 103 रन पर रोकने के बाद 14.1 ओवर में बिना कोई विकेट खोये 107 रन बनाकर 35 गेंद शेष रहते एकतरफा जीत हासिल की।
अपने अर्धशतक और दो कैच लपकने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच बनी गुल फिरोजा ने मुनीबा अली के साथ ओपनिंग साझेदारी में 107 रन जोड़े। गुल फिरोजा ने 55 गेंदों में आठ चौकों की मदद से नाबाद 62 रन बनाये जबकि मुनीबा अली ने 30 गेंदों पर चार चौकों के सहारे नाबाद 37 रन बनाये। यूएई की यह लगातार तीसरी हार थी और वह टूर्नामेंट से बाहर हो गयी।

More Stories
French Open 2026 में जोकोविच का बड़ा धमाका, कोर्ट पर उतरते ही तोड़ा फेडरर का वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिकेट जगत को बड़ा झटका! 39 साल के खिलाड़ी का मैच के दौरान हार्ट अटैक से निधन
DC की शानदार विदाई! कोलकाता को ईडन गार्डन्स में हराया, राहुल-कुलदीप बने जीत के स्टार