बुधनी (सीहोर)
मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में बड़ा हादसा हो गया. जहां खेत में काम कर रहे दो युवक करंट की चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अस्पताल भिजवाया.
बता दें कि यह पूरी घटना शाहगंज थाना क्षेत्र के ग्राम नांदनेर की है. बताया जा रहा है कि सोमवार को नितेश अहिरवार और महेश अहिरवार खेत में काम कर रहे थे. इस दौरान वह करंट की चपेट में आ गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के बुधनी भिजवाया. इस घटना के बाद परिवार में मातस पसरा हुआ है. फिलहाल, पुलिस मर्ग कायम कर आगे की जांच पड़ताल में जुट गई है.

More Stories
सूरज दूर होने के बावजूद धरती पर क्यों बढ़ रही गर्मी? जानिए नौतपा और हीटवेव का असली विज्ञान
मुरैना के डायल-112 हीरोज ट्रक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल 02 व्यक्तियों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल
प्रदेश व्यापी ग्रीष्मकालीन गिद्ध गणना 2026-27 हुई ऑनलाइन गिद्ध गणना में लगभग 10 हजार 742 गिद्ध पाये गये