उमरिया
मध्यप्रदेश में वन्यजीवों का शिकार जारी है। जंगलों में बिजली करेंट बिछाकर वन्यजीवों के शिकार किए जाते हैं। कभी कभी वन्यजीवों से फसल की रक्षा के लिए बिजली करेंट लगाए जाते हैं। यहां बिजली करेंट कभी कभी लोगों की जान की धुश्मन बन जाती है। ऐसा ही एक मामला बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के मानपुर बफर क्षेत्र से आया है, जहां करेंट की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
दरअसल मामला मानपुर थानांतर्गत ताला चौकी का है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के मानपुर बफर क्षेत्र में नाले वन्यजीवों के शिकार के लिए बिजली का करेंट लगाया गया था। इसी करेंट की चपेट में दो युवक आ गए और दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में ग्राम नरवार निवासी पुष्पेन्द्र जयसवाल पिता मोतीलाल उम्र 35 वर्ष एवं विपिन दाहिया पिता सूरजदीन उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम नरवार शामिल है। हादसे में दो युवकों की मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई थी।

More Stories
जल गंगा संवर्धन अभियान विकास का आधार और भावी पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित रखने का प्रयास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव अभियान में ग्राम स्तर तक जनभागीदारी को प्रोत्साहित करना आवश्यक जल संरचनाओं के जलग्रहण क्षेत्र पर अतिक्रमण केविरूद्ध की जाए कार्यवाही
मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मार्गदर्शन का सुखद परिणाम पचमढ़ी का ग्रीन डेस्टिनेशन ब्रॉन्ज सर्टिफिकेट : राज्यमंत्री लोधी
भाईदूज/यम द्वितीया के अवसर पर भगवान चित्रगुप्त मंदिर में विशेष पूजन मंत्री सारंग ने मंदिर में किया पूजन-अर्चन