रायपुर
रायपुर के आरंग में भेंसो को ट्रक में भरकर ओडिशा बाजार बेचने ले जाते हुए तस्करी की आशंका के चलते दो लोगों की हत्या कर दी गई है। दो ने बचने के लिए खाली नदी में छलांग लगाई।
एक की मौके पर मौत हो गई, दूसरे की इलाज के दौरान मौत हुई। तीसरे का निजी अस्पताल में इलाज जारी जारी है। मृतकों के नाम का नाम चांद मिया और गुड्डू खान। घायल सद्दाम खान का इलाज जारी है। सभी आरोपी फरार हैं। आरंग थाना पुलिस से मिली जानकारी जानकारी के अनुसार घटना रात लगभग 3 बजे की है। ट्रक में भैंस का परिवहन किया जा रहा था।
इस दौरान कुछ लोगों ने ट्रक को रोका और ड्राइवर सहित दो अन्य की पिटाई कर दी। इस दौरान आशंका जताई जा रही है कि ड्राइवर और उसके साथी ने खुद के बचाव के लिए खाली नदी में कूद गए जिससे उनकी मौत हो गई।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 18 पुलिस अधिकारियों के तबादले, कई की बदली तैनाती; देखें पूरी लिस्ट
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में साकार हो रहा सशक्त और विकसित भारत का सपना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी