दमोह
मध्यप्रदेश के दमोह जिले में एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मृत्यु पर शोक जताते हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मृतकों के परिजन को दो-दो लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।
डॉ यादव ने कल देर रात एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, 'दमोह जिले अंतर्गत चैनपुरा में ऑटो और ट्रक की भीषण टक्कर में दो अनमोल जिंदगियों के निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायी है। मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी।'
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन को हादसे में घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। साथ ही घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक मदद भी करने के निर्देश दिए हैं। सभी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना है।
दमोह जिले के चैनपुरा में कल एक ट्रक और ऑटो के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 लोग घायल हैं। घायलों में से कुछ की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है, जिन्हें जबलपुर रेफर किया गया है।

More Stories
LPG किल्लत की आशंका में IRCTC का अलर्ट: ट्रेनों में इंडक्शन और रेडी-टू-ईट फूड की वैकल्पिक व्यवस्था, WCR में 25 क्लस्टर किचन संचालित
टोल वसूली पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, 4-6 गुना वसूली पर टोल होंगे निरस्त
MP में बढ़ी गर्मी, हीट स्ट्रोक का खतरा: नर्मदापुरम में 2 दिन तीव्र लू, तापमान 40.1°C, बारिश का अलर्ट