देवास
देवास के खातेगांव में एक डंपर ने चाचा-भतीजे को रौंद दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद डंपर घर में जा घुसा। हादसा गुरुवार रात करीब 9.30 बजे हुआ। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने देर रात इंदौर-बैतूल हाईवे पर चक्काजाम कर दिया।
मध्य प्रदेश के देवास जिले में इंदौर बैतूल हाइवे पर तेज रफ्तार डंफर ने कन्नौद के नानसा के पास दो लोगों टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, हादसे के बाद डंफर अनियंत्रित होकर एक घर में घुस गया। दुर्घटना से अक्रोसित ग्रामीणों ने हाइवे पर जाम लगा दिया। इससे कई किलोमीटर तक वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं।
इधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को अस्पताल भिजवाया और प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाइश देकर शांत कराया। इसके बाद लोग सड़क से हटे और फिर वाहनों का आवागम शुरू हो सका।

More Stories
MP में जूनियर डॉक्टरों को राहत: स्टाइपेंड में बढ़ोतरी, अब हर महीने मिलेगी इतनी रकम
मुख्यमंत्री डॉ. यादव विधायक देवेन्द्र जैन के पुत्र के वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल हुए
सरल संयोजन पोर्टल” के जरिए मिलेंगे विद्युतीकृत क्षेत्रों में 150 किलोवॉट भार तक के नए बिजली कनेक्शन