भोपाल
भोपाल सहित सभी नगरीय निकायों में स्वच्छता और सौंदर्यीकरण का दो दिवसीय विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिये गये हैं। प्रमुख सचिव नगरीय विकास एवं आवास विभाग श्री नीरज मंडलोई ने इस संबंध में सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि शहरों में घरों से कचरे का एकत्रीकरण और उसका डिस्पोजल निर्धारित स्थानों पर सुनिश्चित करें। भोपाल में सोमवार से ही यह अभियान शुरू हो चुका है।
मंडलोई ने निर्देशित किया है कि शहर में कहीं भी गंदगी नहीं दिखनी चाहिये। आवश्यकता अनुसार रंग-रोगन भी करायें। सड़कों एवं नालियों की सफाई सुनिश्चित करें। नागरिकों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करें। आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास श्री भरत यादव मंगलवार को इस अभियान की सतत समीक्षा करेंगे।

More Stories
स्वास्थ्य सेवाओं में आधुनिक तकनीक और एआई का बढ़ेगा उपयोग : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
आयुर्वेद सेवाओं का विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण, स्वस्थ मध्यप्रदेश के संकल्प सिद्धि की ओर महत्वपूर्ण कदम : आयुष मंत्री परमार
बढ़ती विकास दर और तेज़ी से बढ़ता निवेश, नयी गति से विकास कर रहा मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव