बैतूल
मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में पिकनिक के दौरान भारतीय वायुसेना के दो कर्मचारियों की झरने में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना तब हुई, जब वायुसेना के नौ कर्मचारियों का एक समूह शुक्रवार को बैतूल जिला मुख्यालय से लगभग 35 किलोमीटर दूर धनोरा पारसदोह में पिकनिक मनाने गया था।
पुलिस के अनुविभागीय अधिकारी (एसडीओपी) भूपेंद्र सिंह मौर्य ने बताया कि वायुसेना के आमला स्टेशन के कर्मचारी धनोरा पारसडोह में पिकनिक पर थे, तभी उनमें से दो झरने में नहाते समय डूब गए।
मौर्य के मुताबिक, वायुसैनिक विष्णु दत्त (20) और योगेंद्र धाकड़ (20) झरने में लापता हो गए। उन्होंने बताया कि अलर्ट मिलने के बाद बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और शनिवार सुबह दोनों के शव निकाले।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस की संपत्ति संबंधी अपराधों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई
पीएम एयर एम्बुलेंस सेवा गंभीर मरीजों की जान बचाने में देश का सबसे सफलतम प्रयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आम जनता की समस्याओं के तत्काल समाधान के लिए सदैव तत्पर रहें अधिकारी-कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि : प्रभारी मंत्री परमार