शिवपुरी
मध्य प्रदेश के शिवपुरी में ट्रक की टक्कर से छात्र-छात्राओं से भरी बस पलट गई। सोमवार सुबह हुए हादसे में दो की मौत की सूचना है। बताया जा रहा है कि टायर फटने के कारण ट्रक बेकाबू हो गया और उसकी टक्कर बस से हो गया। घटना में दो की मौत हो गई है और 40 लोग घायल हो गए हैं। घायलाें को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहांपर उनका उपचार चल रहा है। हादसा ट्रक के टायर फटने के बाद बस से टकराने से होना बताया जा रहा है।
बच्चों को अस्पताल में कराया गया भर्ती
घटनाक्रम के मुताबिक मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाये जा रहे जा रहे वनवासी कार्यक्रम के तहत नर्मदापुरम के बच्चे ग्वालियर से शाजापुर बस से जा रहे थे। बस शिवपुरी के पास पहुंची ही थी कि हाइवे पर पास से गुजर रहे एक ट्रक का टायर फट गया। जिससे वह बस से टकराया और बस पलट गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस से बच्चों को अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस ने ट्रक ड्रायवर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

More Stories
CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान: पुलिस विभाग में नहीं रहेगा एक भी पद खाली, हर साल होगी भर्ती की कोशिश
नागौद गोलीकांड में बाबा राजा का बड़ा खुलासा, बोले- ‘सुनीता सिंह न पत्नी है, न प्रेमिका; सिर्फ बिजनेस पार्टनर’
लाड़ली बहना योजना की 37वीं किश्त जारी, CM मोहन यादव ने बहनों के खातों में भेजे 1500 रुपए