नई दिल्ली
पूर्वोत्तर के तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग तारीखों का ऐलान करने वाला है। सूत्रों के मुताबिक बुधवार को दोपहर 2.30 बजे चुनाव आयोग प्रेस कॉन्फ्रेंस करके चुनाव की घोषणा करेगा। त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय में चुनाव होने हैं। आकाशवाणी के रंगभवन में चुनाव आयोग प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा। बीते सप्ताह चुनाव आयोगी की टम तनों राज्यों में दौरे पर गई थी। इसके अलावा राज्य की पॉलिटिकल पार्टीज के साथ चुनाव आयोग ने बातचीत भी की थी। केंद्रीय सुरक्षाबल और सिविल ऑफिशल से भी चुनाव आयोग के अधिकारियों ने संपर्कि किया था। पूर्वोत्तर के राज्यों के दौरे के बाद आयोग ने तारीख घोषित करने का फैसला किया है।
नागालैंड, मेघालय और त्रिपुरा का पांच साल का विधानसभा का कार्यकाल 12 मार्च, 22 मार्च और 15 मार्च को खत्म हो रहा है। इससे पहले नई विधानसभा का गठन होना है। चुनाव से पहले राजनीतिक दलों ने भी अपनी रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली में दो दिन कार्यकारिणी की बैठक की। इसमें विधानसभा चुनावों और 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की गई। इस बैठक में त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा, उपमुख्यमंत्री जिष्णु देव वर्मा, नागालैंड के मंत्री तेमजेन इमना शामिल हुए थे।
त्रिपुरा में आदिवासी पार्टी तिप्रहा इंडिजेनस प्रोग्रेसिव रिजनल अलायंस ने भी अपनी रैली की। इस रैली का आयोजन पार्टी के महिला मोर्चे ने किया था। पार्टी के अध्यक्ष और त्रिपुरा के राजघराने से ताल्लुक रखने वाले विक्रम माणिक्य देव वर्मन ने जनसभा को संबोधित करते हुए ऐलान किया कि वह किसी भी दल के साथ गठबंधन नहीं करेंगे जब तक कि पार्टी लिखित में उनके नियमों को नहीं मानेगी।

More Stories
PM RAHAT योजना लॉन्च: सड़क हादसे में 7 दिन इलाज मुफ्त, 1.5 लाख तक का खर्च सरकार देगी
दिल की सुरक्षा में एआई का कवच: हार्ट अटैक से पहले ही देगा खतरे का अलर्ट
क्या पुरुष ट्रैफिक पुलिसकर्मी गाड़ी चला रही महिलाओं को नहीं रोक सकते?