भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को "हर घर तिरंगा" अभियान अंतर्गत डाक परिमंडल मध्यप्रदेश के भोपाल संभाग के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री निवास में भेंट कर तिरंगा भेंट किया। डाक विभाग द्वारा 13 से 15 अगस्त तक "हर घर तिरंगा" अभियान में विभिन्न डाकघर में 25 रूपए प्रति तिरंगा उपलब्ध करवाया गया है। डिप्टी सुपरिटेंडेंट श्रीमती सुनीता सिंह और अभिषेक पाठक ने अभियान में दिए जा रहे सहयोग की जानकारी दी।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने "हर घर तिरंगा" अभियान का आहवान किया है। हमारे देश के नागरिक इस अभियान को सहयोग और समर्थन दे रहे हैं। प्रदेश में हर घर तिरंगा फहराया जा रहा है। मध्यप्रदेश में अभियान में व्यापक जन-भागीदारी दिखाई दे रही है।

More Stories
एमपी में गेहूं खरीदी का बड़ा ऐलान: 2585 रुपये MSP, किसानों के लिए जरूरी निर्देश जारी
फूलबाग 132 केवी सब-स्टेशन से जुड़ेंगे दो नए फीडर, 1.5 लाख उपभोक्ताओं को बड़ी राहत
भोपाल में जमीन खरीदना महंगा! 551 प्राइम लोकेशन पर 11% रेट बढ़ाने की तैयारी