बिलासपुर
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने जिला एवं सत्र न्यायाधीश अशोक कुमार साहू का बलरामपुर-रामानुजगंज तबादला किया है। उनकी जगह पर फैमिली कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश रमाशंकर प्रसाद पदस्थ किए गए हैं।
रायपुर के सीजेएम भूपेंद्र कुमार वासनीकर का कांकेर, राजनांदगांव के सीजेएम दिग्विजय सिंह को रायपुर तथा कबीरधाम के एसीजेएम ओम प्रकाश साहू का राजनांदगांव स्थानांतरण किया गया है। रायपुर की सिविल जज दिव्या गोयल को सक्ती तथा बिलासपुर में सिविल जज नीरज श्रीवास्तव का रायगढ़ तबादला किया गया है। सिविल जज एंट्री लेवल पर खुशबू जैन को महासमुंद में पोस्टिंग दी गई है।

More Stories
सुशासन की नई मिसाल: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में ‘सुशासन तिहार’ बना लाचारों का मजबूत सहारा
’जनता के द्वार, डिजिटल सरकार’: छत्तीसगढ़ में सुशासन का नया चेहरा बना सेवा सेतु
हर-घर मुनगा, घर-घर सुपोषण : बस्तर से मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने दिया पोषण और पर्यावरण संरक्षण का संदेश