मुंबई
जनवरी 2024 में लगता है साउथ की फिल्मों का हाहाकार मचने वाला है क्योंकि हाल ही में कुल छह मूवी रिलीज हुई थीं, जिनका बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन देखने लायक है। वहीं अब 63 साल के सुपरहिट एक्टर की अपकमिंग फिल्म का ट्रेलर सामने आ गया है, जो 25 जनवरी को रिलीज होने जा रही है।
यह कोई नहीं मोहनलाल की ‘मलैकोटै वालिबन’ है, जिसका 2.23 मिनट का ट्रेलर कुछ घंटे पहले ही रिलीज किया गया है। दमदार एक्शन से लेकर अनदेखे लुक ने फैंस को हैरान कर दिया है। वहीं फैंस इसे साल 2024 की ब्लॉकबस्टर फिल्म कहते हुए दिख रहे हैं। हाल ही में मोहनलाल के फिल्म से कई दमदार लुक और टीजर की झलक ने फैंस को दीवाना बना दिया था। वहीं अब ट्रेलर ने भी फैंस का ध्यान खींच लिया है।
लिजो जोस पेलिसेरी द्वारा डायरेक्टिड मोहनलाल की इस फिल्म के ट्रेलर में लुभावने सीन्स उन ताकतों से तबाह हुई जमीन को दिखाती है, जो अपनी शक्ति का दुरुपयोग करती हैं। एक वॉयसओवर दर्शकों को बताता है कि मैंगोडु रिंग खेल कौशल का नहीं बल्कि छल का इस्तेमाल करती है। नियम के खिलाफ जाने वाले आदमी को बेरहमी से मार दिया जाता है। डर और खून खराबा जैसे ही अन्याय असहनीय हो जाता है। इसके बाद मोहनलाल की भीड़ में से निकल कर एंट्री होती है, जो कि देखने लायक है।

More Stories
मनोज बाजपेयी ने ‘घूसखोर पंडत’ विवाद पर तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों बदला गया फिल्म का नाम
बिग बॉस 20 में स्काउट ओपी और लव गिल की नजदीकियों पर बवाल, गर्लफ्रेंड काशवी का रिएक्शन वायरल
रजनीकांत की जेलर 2 ने 8 दिन में कमाए 606 करोड़, दूसरे हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर धीमी पड़ी रफ्तार