मुंबई
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और दिलजीत दोसांझ की अपकमिंग फिल्म 'चमकीला' का टीजर रिलीज हो गया है। यह फिल्म पंजाबी सिंगर अमर सिंह चमकीला की लाइफ पर बेस्ड है। इस फिल्म में चमकीला के सफल मुकाम तक पहुंचने से लेकर उनकी हत्या तक के सारे किस्सों को दिखाया जाएगा।
चमकीला' के टीजर को नेटफ्लिक्स ने सोशल मीडिया पर शेयर कर लिखा, 'जो नाम सालों से आपके दिल और दिमाग पर छाया है, वो अब आपके सामने आ रहा है। देखिए पंजाब के हाईएस्ट रिकॉर्ड सेलिंग आर्टिस्ट अमर सिंह 'चमकिला' की अनकही कहानी, जल्द ही सिर्फ नेटफ्लिक्स पर।' चमकीला' के इस 1 मिनट 22 सेकंड के टीजर की शुरूआत अमर सिंह चमकीला का रोल निभा रहे दिलजीत से होती है। इसे देखकर यह साफ हो गया है कि पंजाब में सिंगर की पॉपुलैरिटी काफी था और उनके एक शो पर कितनी भीड़ उमड़ पड़ती थी। हालांकि अब फिल्म देखने के बाद ही यह साफ होगा कि चमकीला को इतनी कम उम्र में क्यों गोलियों से छलनी कर दिया गया था। आपको बता दें यह फिल्म इम्तियाज अली के डायरेक्शन में बनी है।
'चमकीला' के टीजर की एक और खास बात है कि इस फिल्म में दिलजीत पहली बार बिना पगड़ी के दिखाई रहे हैं। अब दिलजीत के इस लुक को देखने के बाद लोगों के होश उड़ गए हैं। जहां कुछ लोग उन्हें बिना पगड़ी के देखकर उनकी तारीफ कर रहे हैं। वहीं कुछ का कहना है कि दिलजीत को बिना पगड़ी के देखकर उनका दिल टूट गया है। आपको बता दें फिल्म में परिणीति चोपड़ा, चमकीला की पत्नी अमरजीत कौर का रोल प्ले कर रही हैं।

More Stories
Holi 2026: बेटी राहा संग रणबीर कपूर ने जमकर खेली होली, नेहा धूपिया ने सोहा अली खान को लगाया रंग
‘सालार 2’ की शूटिंग को लेकर बड़ा धमाका: प्रभास की अगली फिल्म को मेकर्स ने बताया अब तक का सबसे भव्य प्रोजेक्ट
सलमान खान का पर्सनल टच: ‘बैटल ऑफ गलवान’ के लिए गैराज से निकली असली विंटेज जीप, ‘मैं हूं’ गाने में दिखा जुनून