विदिशा
विदिशा में एक कार सड़क किनारे बने करीब 15 फीट गहरे पानी से भरे गड्ढे में जा गिरी। इस हादसे में 3 बच्चों और एक महिला की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। कार में एक ही परिवार के 6 लोग सवार थे। घटना सोमवार रात की है। देर रात तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान चारों शव और कार को गड्ढे से बाहर निकाल लिया गया।
विदिशा के हैदरगढ़ में रहने वाले शहजाद खान अपनी पत्नी और बच्चों के साथ अमरपुर में खेत पर गए थे। शाम को वहां से लौटते वक्त उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने गड्ढे में जा गिरी। कार में शहजाद खान के परिवार के अलावा उनका ड्राइवर सहित कुल 6 लोग सवार थे।
घटना की जानकारी लगते ही आसपास के लोगों ने दो लोगों को बाहर निकाला। मौके पर गोताखोरों की टीम भी पहुंच गई। बाद में महिला और दो बच्चों के शव को बाहर निकाला गया। काफी देर बार रात करीब साढ़े 11 बजे एक और बच्चे का शव निकाला गया।
मुरम के लिए रोड किनारे खोदा था गड्ढा
ग्यारसपुर तहसील के हैदरगढ़ थाना क्षेत्र में अमरपुर से चक तक सड़क निर्माण किया जा रहा है। इसके लिए रोड किनारे से मुरम खोदी जा रही है। जिससे वहां खंती (डबरी) बन गई। बरसात होने के कारण इसमें लगभग 15 फीट तक पानी भर गया।

More Stories
MP Weather Alert: मध्य प्रदेश के 52 जिलों में बारिश की चेतावनी, पन्ना-सतना-रीवा में भारी बारिश और उफान पर नदियां
उज्जैन के रामघाट पर शिप्रा आरती को लेकर बवाल: पुरोहितों को हटाया गया, महाकाल समिति के बटुकों ने संभाली कमान
राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने महेश्वरी साड़ी बुनाई में उत्कृष्ट योगदान के लिए खरगोन जिले के कमल गौड़ को किया सम्मानित