भोपाल
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुई आतंकवादी घटना के विरोध में आज "न्यू मार्केट व्यापार संरक्षण समिति(रजि)" के बैनर तले टॉप एन टाउन चौराहे पर न्यूमार्केट के व्यापारियों ने श्रद्धांजलि सभा आयोजित की, साथ ही साथ व्यापारियों ने भारत सरकार से आतंकवाद पर निर्णायक प्रहार करने की पुरजोर मांग की ।
न्यू मार्केट व्यापार संरक्षण समिति के सतीश कुमार गंगराड़े, पवन वरदानी, प्रदीप कुमार गुप्ता, अजय देवनानी सहित बड़ी संख्या में व्यापारियों के साथ न्यू मार्केट आए भोपाल के नागरिकों ने भी कैंडल मार्च में कैंडल जलाकर दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित की, एवं घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
आतंकवादियों की इस कायराना हरकत के बाद भोपाल के सभी नागरिकों सहित न्यू मार्केट के व्यापारियों में भी आक्रोश व्याप्त है और व्यापारी यह चाहते हैं कि भारत सरकार बालाकोट एवं उरी वाली घटनाओं के बाद हुई एयर स्ट्राइक एवं सर्जिकल स्ट्राइक की तरह ही इस बार कड़ी एवं निर्णायक कार्रवाई की जाए।

More Stories
मंत्रि-परिषद ने 6,940 करोड़ रुपये के विभिन्न निर्माण और विकास कार्यों की दी मंजूरी
भोपाल नगर निगम बजट:शहर को मूलभूत सुविधाओं के साथ तालाबों का संरक्षण करेगी शहर सरकार
शक्ति केंद्र किशोरावस्था से लेकर मातृत्व तक हर स्तर पर महिलाओं की स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करेगा: उपमुख्यमंत्री शुक्ला