भोपाल
श्योपुर जिले के राष्ट्रीय कूनो उद्यान में दक्षिण अफ्रीका से लाई गई मादा चीता "गामनी" और उसके चार शावकों को सोमवार को बाड़े से सफलतापूर्वक कूनो नेशनल पार्क के खुले जंगल के खजूरी वन क्षेत्र में छोड़ा गया। खजूरी वन क्षेत्र अहेरा पर्यटन जोन का एक हिस्सा है।पर्यटन क्षेत्र में चीतों की उपस्थिति से पर्यटकों को चीता देखने का अवसर मिलेगा। इससे पर्यटन की गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
कूनो राष्ट्रीय उद्यान संचालक सिंह परियोजना ने बताया है कि राष्ट्रीय कूनो उद्यान में चीता "गामनी" और उसके चार शावकों को खुले जंगल में छोड़ने के बाद अब कूनों पार्क में 17 चीते जिसमें 11 शावक शामिल हैं जो स्वच्छंद विचरण कर रहे हैं। अब बाढ़े में 9 चीते शेष हैं, इनमें 3 शावक शामिल है। इस प्रकार कूनो नेशनल पार्क में कुल 26 चीते है, जो सभी पूर्ण रूप से स्वस्थ हैं।

More Stories
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में करोड़ों की संगठित धोखाधड़ी का पर्दाफाश सीआईडी ने दर्ज की दो एफआईआर
पुलिस विभाग में 2070 महिला आरक्षकों को दिये जायेंगे नियुक्ति पत्र
इंदौर से वैश्विक बाजारों तक सीधी पहुंच, ई-कॉमर्स निर्यात में मध्यप्रदेश की मजबूत दस्तक