सोमवार से वर्ष 2024 की शुरुआत हो रही है। देश भर में न्यू ईयर सेलिब्रेशन का उल्लास देखा जा रहा है। यह दिन ज्योतिष शास्त्र और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भी बेहद खास होगा। आयुष्मान योग, लक्ष्मी नारायण, आदित्य मंगल और गजकेसरी योग का निर्माण हो रहा है। साथ ही इस दिन पौष माह के कृष्ण पक्ष की पचमी तिथि पड़ रही है। सोमवार का दिन महादेव को प्रिय होता है। वहीं पौष का महिना सूर्य देव को समर्पित होता है।
शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5:25 बजे से लेकर सुबह 6:19 बजे तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:04 बजे से दोपहर 12:45 तक रहेगा। विजय मुहूर्त का समय दोपहर 12:08 बजे से दोपहर 2 :49 बजे तक है। गोधूलि मुहूर्त शाम 5:32 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा। निषिता मुहूर्त रात 11:57 बजे से लेकर मंगलव 12:52 बजे तक रहेगा। ब्रह्म मुहूर्त से लेकर दोपहर 2:58 बजे तक भगवान शिव की पूजा करना शुभ साबित होगा।
करें ये खास उपाय
- 1 जनवरी के दिन कुछ खास उपायों को करना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से पूरे साल लाभ होता है।
- इस दिन चीनी, सफेद वस्त्र, दूध, घी, आटे इत्यादि का दान करें। ऐसा करने से अन्न-धन का भंडार सदैव भरा रहता है।
- साल के पहले दिन माता-पिता और बड़ों का आशीर्वाद प्राप्त करें। गुरु का आशीर्वाद भी लें। ऐसा करने से तरक्की के योग बनते हैं। माँ लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
- इस बार 1 जनवरी को को केले के पेड़ के सामने घी का दीपक जरूर जलाएं। ऐसा करने से कुंडली में बृहस्पति मजबूत होंगे। धन-संपत्ति में वृद्धि होगी। सफलता के योग बनेंगे।
- इस दिन सूर्यदेव को अर्घ्य जरूर दें। ऐसा करने से सफलता मिलेगी। जीवन की बाधाएं दूर होंगी।
- घर के मुख्य द्वार पर कुमकुम से लक्ष्मी माँ के घर में प्रवेश करते चरण चिन्ह को बनाएं। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
ऐसे करें पूजा-
1 जनवरी के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना करना शुभ रहेगा। सुबह जल्दी उठकर स्नान कर लें। स्वच्छ वस्त्र धारण करें। मंदिर जाकर भगवान शिव की पूजा करें। दूध और जल से रुद्राभिषेक करें। बेलपत्र और सफेद फूल अर्पित करें। माता पार्वती को लाल चुनरी चढ़ाएं, ऐसा करने से वैवाहिक जीवन सुखमय होगा। भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए सफेद रंग का भोग लगाएं। मंत्रों का जप करें। शिव चालीसा का पाठ करें, ऐसा करने से मनोकामनाओं की पूर्ति होती है।

More Stories
17 फरवरी को वलयाकार सूर्य ग्रहण, जानें कौन सी राशि पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर
मंगल दोष से हैं परेशान? आज ही अपनाएं ये आसान उपाय, मिलेगा तुरंत समाधान
Mahashivratri 2026 Rashifal: महाशिवरात्रि के बाद बनेगा महालक्ष्मी राजयोग, इन राशियों को मिलेगा धनलाभ