टीकमगढ़
पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ रोहित काशवानी द्वारा जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को अवैध उत्खनन पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री सीताराम एवं एसडीओपी जतारा श्री अभिषेक गौतम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जतारा निरीक्षक अरविंद सिंह दाँगी के नेतृत्व में थाना जतारा पुलिस ने सुबह-सुबह ग्राम थर में छापामार कार्यवाही कर उर नदी से अवैध रूप से बालू का उत्खनन कर अवैध रूप से परिवहन करने वाले 3 ट्रेक्टर को जप्त किया।
पुलिस ने ट्रेक्टर एमपी 36 जेडई 2138, एमपी 36 एए 0198 एवं बिना नंबर के आइसर ट्रेक्टर के चालकों के विरुद्ध धारा 303(2) भारतीय न्याय अधिनियम के तहत अलग अलग अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिये है। उक्त कार्यवाही में सराहनीय भूमिका निरी. अरविंद सिंह दाँगी, उप निरी एनएस ठाकुर, प्र. आर. शिवसरण त्रिपाठी, सतेंद्र सिंह, प्र. आर. चालक पुष्पेन्द्र शर्मा, आर. मनोज सविता, राघवेंद्र सिंह, आर. संजीत, जितेंद्र का सराहनीय योगदान रहा।

More Stories
कर्तव्यपालन, दूसरों की सेवा मानवता का आधार : राज्यपाल पटेल
दीक्षा प्राप्त करने के बाद विद्यार्थी समाज और देश के विकास में सहयोग दें और बने जिम्मेदार नागरिक : राज्यपाल पटेल
अपर मुख्य सचिव ने की पेट्रोलियम पदार्थों की उपलब्धता की समीक्षा