सीधी,
मध्यप्रदेश के सीधी जिले के मझौली थाना क्षेत्र में सीधी शहडोल मार्ग पर जीप से कुचलकर तीन लोगों की मृत्यु हो गयी और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस सूत्रों के अनुसार कल शाम हुए हादसे में मुन्नी सिंह, आरती सिंह और रामकृपाल कुशवाह की मृत्यु हो गयी। दो घायलों में मनोज गुप्ता और रामनरेश बैगा शामिल हैं। दोनों का यहां एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया गया है कि एक वाहन तेज गति से जा रहा था और उसने सड़क पर चल रहे दो तीन दुपहिया वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। पुलिस घटना के बाद भागने में सफल रहे जीपचालक को खोज रही है।

More Stories
राष्ट्रपति मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक
एमपी में पकड़े गए आरोपियों के पाकिस्तान कनेक्शन की जांच तेज, आतंकी ट्रेनिंग भेजने की थी साजिश
भिंड के डायल-112 हीरोज परिजनों से बिछड़े 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित तलाश कर परिवार से मिलाया