रायपुर
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल एवं खेल मंत्री श्री उमेश पटेल के नेतृत्व में राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में संस्कृति विभाग द्वारा 28 जनवरी से 30 जनवरी तक 3 दिवसीय छत्तीसगढ़ लोक साहित्य सम्मेलन का आयोजन भी होगा। पहले दिन 28 जनवरी को शासकीय नागार्जुन स्नातकोत्तर महाविद्यालय आडिटोरियम में दोपहर 1 बजे से 6 बजे तक छत्तीसगढ़ लोक साहित्य के उन्नयन में युवाओं की भूमिका और छत्तीसगढ़ के आंचलिक साहित्य में युवाओं की भूमिका, दूसरे दिन 29 जनवरी को 11बजे से 6 बजे छत्तीसगढ़ साहित्य इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और अंतिम दिन 30 जनवरी को सुबह 9 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक कहानी रचनापाठ तथा कविता पाठ विषय पर लोक साहित्य सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।

More Stories
CG Nursing Admission: खाली सीटों पर दूसरे और तीसरे चरण की होगी संयुक्त काउंसिलिंग, ऑनलाइन आवेदन शुरू
भोपाल से रायपुर भेजा जा रहा 1500 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, खाद्य विभाग की कार्रवाई
छत्तीसगढ़: धान खरीदी केंद्र की जमीन से अतिक्रमण हटाने पहुंचे अधिकारी, महिला ने पीया जहर