प्रदेश में पिछले निर्वाचन की तुलना में इस बार 2.10 प्रतिशत अधिक हुआ मतदान

भोपाल

मध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए प्रदेश में 17 नवंबर को शांतिपूर्ण तरीके से मतदान प्रक्रिया संपन्न हो गई है। अब 3 दिसंबर को मतगणना होगी। मतदान के दिन लोकतंत्र के इस महापर्व में मतदाताओं ने उत्साह और उमंग के साथ सहभागिता निभाई और बढ़ चढ़कर मतदान किया। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।

प्रदेश में विधानसभा निर्वाचन 2018 की तुलना में इस वर्ष 2023 में हुए विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत की बढ़ोत्तरी दर्ज हुई। पोस्टल बैलेट के मतदान प्रतिशत को छोड़ दिया जाए, तो इस वर्ष प्रदेश में 77.15 फीसदी मतदान हुआ, जबकि विधानसभा निर्वाचन 2018 में प्रदेश में 75.05 प्रतिशत मतदान हुआ था। यानि वर्ष 2023 के विधानसभा निर्वाचन में 2.10 प्रतिशत मतदान की बढ़ोत्तरी हुई।

विधानसभा निर्वाचन 2023 की खास बातें

  •     सिवनी जिले में सबसे अधिक 86.29 प्रतिशत मतदान हुआ।
  •     अलीराजपुर जिले में सबसे कम 61.81 प्रतिशत मतदान हुआ।
  • रतलाम जिले की सैलाना विधानसभा में हुआ सबसे अधिक मतदान

रतलाम जिले की सैलाना विधानसभा में वर्ष 2023 के विधानसभा निर्वाचन में सबसे अधिक मतदान हुआ। इस बार का मतदान प्रतिशत 90.10 है, जबकि वर्ष 2018 के निर्वाचन में 88.35 प्रतिशत मतदान हुआ था।

अलीराजपुर जिले की जोबट विधानसभा में सबसे कम 54 फीसदी मतदान हुआ

प्रदेश में अलीराजपुर जिले की जोबट विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम 54 फीसदी मतदान हुआ। हालांकि पिछले विधानसभा निर्वाचन 2018 की अपेक्षा वर्ष 2023 के विधानसभा निर्वाचन में मतदान प्रतिशत में 2.06 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। वर्ष 2018 के विधानसभा निर्वाचन में जोबट विधानसभा का मतदान प्रतिशत 52.31 प्रतिशत था, जबकि वर्ष 2023 में यह 54.37 प्रतिशत हो गया है।

प्रदेश में विधानसभा निर्वाचन 2018 की तुलना में सबसे अधिक लखनादौन विधानसभा क्षेत्र में बढ़ा मतदान प्रतिशत

विधानसभा निर्वाचन-2023 में प्रदेश के सिवनी जिले की लखनादौन विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदान प्रतिशत में सबसे अधिक वृद्धि हुई है। वर्ष 2018 में यहां मतदान प्रतिशत 77.98 था, जबकि वर्ष 2023 के विधानसभा निर्वाचन में यह बढ़कर 84.71 हो गया है। यहां मतदान प्रतिशत में 6.73 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

प्रदेश की 230 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से 34 क्षेत्रों में पुरुषों की तुलना में महिलाओं का मतदान प्रतिशत अधिक

वर्ष 2023 के विधानसभा निर्वाचन में प्रदेश की 230 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में 34 ऐसे निर्वाचन क्षेत्र हैं, जिसमें पुरुष मतदाताओं की तुलना में महिला मतदाताओं के मतदान का प्रतिशत अधिक रहा है। सीधी जिले की सिंहावल विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-78 में पुरुषों की तुलना में महिलाओं का मत प्रतिशत 11.91 प्रतिशत अधिक है।

 

You may have missed

रतलाम के डायल-112 हीरोज सड़क हादसे में घायल हुए तीन लोगों को समय पर पहुँचाया अस्पताल भोपाल रतलाम जिले के थाना रिंगनोद क्षेत्र मेंडायल-112 जवानों की त्वरित प्रतिक्रिया और संवेदनशील कार्यवाहीसे सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल तीन व्यक्तियों को समय पर अस्पताल पहुँचाकर उपचार दिलाया गया। समय पर मिली सहायता से घायलों को शीघ्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकी। 07 मई को सुबह राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल को सूचना प्राप्त हुई कि थाना रिंगनोद क्षेत्र अंतर्गतबिनोलीफंटा रोडपर दो मोटर साइकिलों की आमने-सामने से टक्कर हो गई है, जिसमें तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। तत्काल पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना मिलते ही रिंगनोद थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 एफआरव्ही वाहन को तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। डायल 112 स्‍टॉफआरक्षक चंद्रपाल सिंह एवं पायलट मंगलेश्वर सूर्यवंशीने मौके पर पहुँचकरपाया कि मोटरसाइकिल दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। डायल-112 जवानों ने बिना समय गंवाए सभी घायलों कोएफआरव्ही वाहनकी सहायता से तत्कालशासकीय अस्पताल जावरापहुँचाया।डायल-112 जवानों की तत्परता से घायलों को समय पर उपचार मिल सका। डायल 112 हीरोजश्रृंखला के अंतर्गत यह घटना दर्शाती है कि मध्यप्रदेश पुलिस की डायल-112 सेवा हर आपात परिस्थिति में त्वरित सहायता, संवेदनशीलता और जनसेवा की भावना के साथ आमजन के लिए सदैव सक्रिय और प्रतिबद्ध है।