‘अबकी बार 400 पार’ : कांग्रेस नेता तारिक अनवर का निशाना- जनता अब परिवर्तन चाहती है

कटिहार.

लोकसभा चुनाव 2024 में एनडीए गठबंधन की ओर से दिए गए अबकी बार 400 पार के नारे को लेकर कटिहार लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन की ओर से कांग्रेस उम्मीदवार तारिक अनवर की ओर से प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा है कि यह जुमला 2014 से सुनता आ रहा हूं, अब जनता परिवर्तन चाहती है। शनिवार को कटिहार में इंडिया गठबंधन की ओर से बुलाई गई अहम बैठक के दौरान तारिक अनवर ने ये बातें कहीं।

बैठक में शामिल हुए इंडिया गठबंधन के नेताओं ने एक सुर में मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि इस बार कटिहार लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के कैंडिडेट को ही जिताना है। इस दौरान दौरान तारिक अनवर ने कहा कि कटिहार उद्योग नगरी के नाम से जाना जाता था, जो अब समाप्त हो गया है। लोगों का पलायन जारी है। अगर जनता हमें मौका देगी तो हम इसके लिए काम करेंगे।

बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में जेडीयू के उम्मीदवार दुलाल चंद्र गोस्वामी ने कांग्रेस प्रत्याशी तारिक अनवर को 57 हजार 203 वोटों से परासत किया था। 2019 के लोकसभा चुनाव में दुलाल चंद्र गोस्वामी को 5 लाख 59 हजार 423 वोट मिले थे, जबकि कांग्रेस नेता तारिक अनवर को 5,02,220 वोट मिले हुए थे। इस बार भी तारिक अनवर का मुकाबला जेडीयू के दुलाल चंद्र गोस्वामी से है। गोस्वामी एक बार बीजेपी से और एक बार निर्दलीय एमएलए रहे हैं। निर्दलीय एमएलए चुने जाने के बाद  वो राज्य सरकार में श्रम संसाधन मंत्री भी रहे।

You may have missed

रतलाम के डायल-112 हीरोज सड़क हादसे में घायल हुए तीन लोगों को समय पर पहुँचाया अस्पताल भोपाल रतलाम जिले के थाना रिंगनोद क्षेत्र मेंडायल-112 जवानों की त्वरित प्रतिक्रिया और संवेदनशील कार्यवाहीसे सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल तीन व्यक्तियों को समय पर अस्पताल पहुँचाकर उपचार दिलाया गया। समय पर मिली सहायता से घायलों को शीघ्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकी। 07 मई को सुबह राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल को सूचना प्राप्त हुई कि थाना रिंगनोद क्षेत्र अंतर्गतबिनोलीफंटा रोडपर दो मोटर साइकिलों की आमने-सामने से टक्कर हो गई है, जिसमें तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। तत्काल पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना मिलते ही रिंगनोद थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 एफआरव्ही वाहन को तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। डायल 112 स्‍टॉफआरक्षक चंद्रपाल सिंह एवं पायलट मंगलेश्वर सूर्यवंशीने मौके पर पहुँचकरपाया कि मोटरसाइकिल दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। डायल-112 जवानों ने बिना समय गंवाए सभी घायलों कोएफआरव्ही वाहनकी सहायता से तत्कालशासकीय अस्पताल जावरापहुँचाया।डायल-112 जवानों की तत्परता से घायलों को समय पर उपचार मिल सका। डायल 112 हीरोजश्रृंखला के अंतर्गत यह घटना दर्शाती है कि मध्यप्रदेश पुलिस की डायल-112 सेवा हर आपात परिस्थिति में त्वरित सहायता, संवेदनशीलता और जनसेवा की भावना के साथ आमजन के लिए सदैव सक्रिय और प्रतिबद्ध है।