नई दिल्ली
अगर सबकुछ ठीक रहा तो टाटा ग्रुप की ऑटो कंपनी टाटा मोटर्स FY24 में कर्ज फ्री हो जाएगी। यह जानकारी कंपनी के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने दी है। टाटा मोटर्स की 78वीं सालाना आमसभा को डिजिटल माध्यम से संबोधित करते हुए चंद्रशेखरन ने बताया कि कंपनी का घरेलू कारोबार चालू वित्त वर्ष में 'शून्य ऋण' यानी कर्ज फ्री होने का लक्ष्य हासिल कर लेगा। वहीं, टाटा मोटर्स के सब्सिडयरी कंपनी जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) द्वारा 2024 के कैलेंडर साल में इस लक्ष्य को हासिल करने की उम्मीद है।
आगे का क्या है प्लान: टाटा मोटर्स के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने शेयरधारकों को संबोधित करते हुए कहा, ''हमारी आगे की यात्रा काफी रोमांचक है। हमारी प्रबंधन टीमें इस बदलाव की यात्र को तेज करने को प्रतिबद्ध हैं।'' उन्होंने कहा- टाटा मोटर्स लगातार ग्रोथ, प्रॉफिट और फ्री कैश फ्लो प्रोवाइड की अपनी रणनीति को फॉलो करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है। कंपनी के सभी तीन कारोबार – कॉमर्शियल, पैसेंजर और इलेक्ट्रिक व्हीकल के अलावा जगुआर लैंड रोवर अपने सेग्मेंट में ग्रोथ और लीडिंग स्थान हासिल करने के लिए तैयार है।
इलेक्ट्रिक व्हीकल पर भी फोकस: चंद्रशेखरन ने कहा कि कंपनी का कॉमर्शियनल व्हीकल कारोबार प्रॉफिट के साथ ग्रोथ पर भी ध्यान दे रहा है। पैसेंजर कार कारोबार अपने पोर्टफोलियो को बढ़ाने के लिए इलेक्ट्रिक व्हीकल क्षेत्र की अगुवाई कर रहा है। जगुआर लैंड रोवर का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जगुआर और रेंज रोवर दोनों के लिए इलेक्ट्रिक परिवहन की ओर बदलाव सही दिशा में है। अगले साल रेंज रोवर और जगुआर दोनों की नई पेशकश आएंगी और यह 2025 तक जारी रहेगी।

More Stories
सोना-चांदी 4 दिन में धड़ाम, ₹7,000 तक टूटी चांदी
IRDAI के प्रस्ताव से बीमा शेयरों में भूचाल, 36% तक टूटे स्टॉक्स
Stock Market Crash: खुलते ही शेयर बाजार में हाहाकार, Sensex 700 अंक से ज्यादा टूटा