लखनऊ.
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि भारत को सोने की चिड़िया कहा जाता रहा है, क्योंकि देश पूरी दुनिया की आवश्यकताओं की पूर्ति करता रहा है। दुनिया का धन यहीं आता था। ये उपलब्धि कामगारों व हस्तशिल्पकारों की वजह से मिली। 2014 से पहले की सरकारों ने इस ओर ध्यान ही नहीं दिया और न ही देश में भारी उद्योग स्थापित हुए। रक्षामंत्री ने कहा कि मोदी सरकार देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए पीएम विश्वकर्मा योजना शुरू कर रही है। हासिए पर खड़े कामगारों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ेंगे। उन्हें प्रशिक्षण व जरूरत के अनुसार धन मुहैया कराएंगे ताकि वे देश दुनिया की मांग के अनुरूप सामान की आपूर्ति कर सकें।
रविवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में रक्षामंत्री ने कहा कि देश में कामगारों की दुर्दशा हुई है उनके लघु उद्योग फिर शुरू होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दैवयोग है कि सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा व देश के शिल्पकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन है। नई योजना से कामगारों व हस्तशिल्पकारों का विकास होगा। यहां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, महापौर सुषमा खर्कवाल, विधायक नीरज बोरा, योगेश शुक्ला आदि मौजूद रहे।

More Stories
‘सपा में होगी बड़ी बगावत’! ओमप्रकाश राजभर का दावा, महाराष्ट्र-बंगाल के बाद यूपी में भी टूट तय
उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका! 9 में से 6 सांसद बागी, लोकसभा स्पीकर को सौंपी चिट्ठी; शिंदे गुट में जाने की चर्चा
15 करोड़ का ऑफर और UBT में बड़ी टूट! 6 सांसद दिल्ली पहुंचे, क्या उद्धव के चाणक्य ने पलट दी बाजी?