सर्दियों में शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पोषक तत्वों से भरपूर चीजों का सेवन करना बेहद जरूरी है क्योंकि सर्दियों में इम्युनिटी कमजोर होने से वायरल इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। इससे खांसी-जुकाम, गले में खराश, बुखार की शिकायत होती है।
पेट की आधी से ज्यादा बीमारियों को दूर कर देगा ये ड्राई फ्रूट
ऐसे में शरीर की इम्युनिटी बनाए रखने और शरीर को ताकतवर बनाने के लिए मुनक्के का सेवन जरूर करना चाहिए। मुनक्के में एंटीबैक्टीरियल गुण, बीटा कैरोटीन, कैलशियम, पोटैशियम, मैग्निशियम समेत कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हमारे शरीर के लिए जरूरी हैं। मुनक्का आयरन और फाइबर से भरपूर होने की वजह से पाचन तेज करता है जिससे पेट की आधी से ज्यादा बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।
मुंहासे और ड्राई स्किन से राहत
मुनक्का में कैल्शियम होता है जो हमारी हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाता है। मुनक्का शरीर से टॉक्सिंस को बाहर निकालता है जिससे त्वचा साफ होती है और मुंहासे और ड्राई स्किन से राहत मिलती है। रोज 8 से 10 मुनक्का खाने से शरीर में खून की कमी पूरी होती है। इसमें मौजूद आयरन एनीमिया को दूर करता है और बॉडी में खून बढ़ाता है।
वजन घटाने में कारगर
मुनक्के में फाइबर होता है जिससे वजन भी कंट्रोल में रहता है। मुनक्का शरीर में मौजूद फैट सेल्स को काटकर वजन घटाने में कारगर है। रात को सोने से पहले एक गिलास दूध में 5 से 7 मुनक्के उबालकर इसका सेवन करने से कब्ज की समस्या दूर होती है। सुबह इसे पानी के साथ खाने से पाचन तंत्र मजबूत होता है।
रात को सेवन करने से अच्छी आती है नींद
मुनक्के और दूध का रात को सेवन करने से नींद भी अच्छी आती है। इस खबर में बताए गए सुझाव सामान्य जानकारी पर आधारित हैं इसलिए किसी भी उपचार/दवा/डाइट को अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

More Stories
iPhone 15 vs iPhone 16: कीमत घटने के बाद कौन सा iPhone 2026 में ज्यादा सही?
इमाम हुसैन की सीख: गलत के खिलाफ आवाज उठाना ही सच्ची इंसानियत है
200MP कैमरे वाला Samsung Galaxy S26 Ultra सस्ता हुआ, जानें फीचर्स और कीमत