नई दिल्ली
देश आज 24वां 'कारगिल विजय दिवस' मना रहा है। 26 जुलाई, 1999 को पाकिस्तानी सैनिकों को कारगिल से खदेड़कर दुर्गम चोटियों पर तिरंगा फहरा भारत माता के वीर सपूतों ने दुश्मनों को कड़ा संदेश दिया था कि कोई भी हमारी धरती की तरफ आंख उठाएगा तो बचेगा नहीं। कारगिल विजय दिवस हमारे वीर जवानों को समर्पित का दिन है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर देश के जवानों को नमन किया। पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि कारगिल विजय दिवस भारत के उन अद्भुत पराक्रमियों की शौर्यगाथा को सामने लाता है, जो देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणाशक्ति बने रहेंगे। इस विशेष दिवस पर मैं उनका हृदय से नमन और वंदन करता हूं। जय हिंद!
कारगिल विजय दिवस पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्रास पहुंचे। वे यहां कारगिल युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे और 1999 के कारगिल युद्ध में अपनी जान गंवाने वाले सैनिकों को श्रद्धांजलि देंगे।

More Stories
लाखों स्मार्टफोन यूजर्स के लिए CERT-In का अलर्ट, फोन पर मंडरा रहा बड़ा साइबर खतरा; तुरंत करें ये काम
वीडियोकॉन के पूर्व प्रमोटर वेणुगोपाल धूत दिवालिया घोषित, 12,668 करोड़ रुपये का है कर्ज
एनएमडीसी के तत्वावधान में हैदराबाद विश्वविद्यालय में‘प्रवासी हिंदी साहित्य’ पर अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न