गूगल की तरफ से खतरनाक ऐप्स को अपने प्ले स्टोर से हटा दिया गया है। दरअसल गूगल अपने प्ले स्टोर पर मौजूद ऐप के संभावित खतरों की जांच करता रहता है और ऐसे ऐप्स को प्ले स्टोर से हटाता है, जिससे उसका प्ले स्टोर मैलवेयर और मैलेशियल ऐप्स फ्री रहे। ऐसे में यूजर सिक्योरिटी इंप्रूव हो सकेगी।
कैसे करें बचाव
अपने सिस्टम से गैरजरूरी फाइल्स को हटा दें।
यूजर्स इंस्टॉल किए गए क्लीनिंग सिस्टम ऐप्स को बैन कर दें।
किसी भी ऐप को डाउनलोड करने से पहले उसके रिव्यू को पढ़ें और रेटिंग जरूर चेक करें।
क्यों हटाए गए ये ऐप्स
रिपोर्ट की मानें, तो गूगल प्ले स्टोर से ऐप्स हटाने के पीछे की वजह गूगल की स्टॉकवेयर पॉलिसी है। सिस्टम क्लीनिंग ऐप SD Maid को भी पॉलिसी उल्लंघन की वजह से हटा दिया गया है। ऐसे में अगर आपने SD Maid ऐप को डाउनलोड किया है, तो उसे हटा दें।
प्ले स्टोर से हटाए गए ऐप्स
Gizmochina की रिपोर्ट की मानें, तो गूगल की तरफ से हाल ही में कई सारे क्लीनर ऐप्स को प्ले स्टोर से हटाया गया है। इस मामले को लेकर कई सारे डेवलपर्स ने Reddit पर एक डिटेल साझा की थी।
क्यों हटाना जरूरी
लेकिन अगर आपने ऐसे ऐप्स को फोन में डाउनलोड कर लिया है, तो उसे मैन्युअली हटाना होगा। फिर चाहे उस ऐप्स को गूगल प्ले स्टोर से क्यों ना हटा दिया गया हो, वो आपके मोबाइल और आपकी सिक्योरिटी के लिए खतरा बना रहेगा। ऐसे में गूगल प्ले स्टोर की तरह आपको भी फोन से ऐसे खतरनाक ऐप्स को हटाना होगा।

More Stories
अच्छे लोग हमेशा नहीं जीतते”: चाणक्य नीति में सफलता की कड़वी सच्चाई
जामुन के बीज हैं फायदेमंद: घर पर बनाएं पाउडर और करें सेहत व गार्डनिंग में इस्तेमाल
टेलीग्राम पर 22 जून 2026 तक बैन: NEET UG के चलते सरकार का बड़ा फैसला