मुंबई
बॉलीवुड स्टार्स को प्रोटेक्ट करते हैं उनके बॉडीगार्ड। फैंस हो या कोई और सबसे उनको सुरक्षित रखना इनकी ड्यूटी होती है। इसके लिए कई बार वो अपनी जान भी दांव पर लगा देते हैं।
इस एक्ट्रेस के बॉडीगार्ड की सैलरी अक्षय कुमार और कटरीना कैफ के बॉडीगार्ड से भी अधिक है। ये एक फेमस क्रिकेटर की पत्नी हैं और हाल ही में दूसरी बार मां बनी हैं। इनका आज बर्थडे भी है। ये कोई और नहीं एक्ट्रेस और क्रिकेटर विराट कोहली की वाइफ अनुष्का शर्मा हैं।
एक्ट्रेस की सिक्योरिटी का जिम्मा उठाते हैं सोनू। इनका असली नाम प्रकाश सिंह है। ये बहुत सालों से अनुष्का शर्मा के लिए काम कर रहे हैं। अनुष्का के साथ ही उनकी फैमिली की प्रोटेक्शन भी यही करते हैं।
अनुष्का शर्मा इन्हें अपनी फैमिली मेंबर की तरह ही ट्रीट करती हैं। कई बार वो सोनू का बर्थडे भी सेलिब्रेट करते स्पॉट हुई हैं। अनुष्का शर्मा जब भी पब्लिक में जाती हैं तो इनकी सुरक्षा को चाक चौबंद रखते हैं सोनू।
अनुष्का शर्मा के बॉडीगार्ड की सैलरी
सोनू की सैलरी की बात करें तो उन्हें अनुष्का शर्मा करीब 1.2 करोड़ रुपये सालाना वेतन देती हैं। ये सैलरी बहुत सी मल्टीनेशनल कंपनियों के CEO की सैलरी से भी अधिक है। यही नहीं बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और कटरीना कैफ (Katrina Kaif) के बॉडीगार्ड की सैलरी भी इनसे कम है। वो दोनों को 1 करोड़ रुपये के आस-पास सिक्योरिटी पर खर्च करते हैं।

More Stories
ईद पर आमिर खान के घर पहुंचे राज ठाकरे, मेहमानों को नंगे पैर छोड़ने बाहर तक आए ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’
प्रियंका चोपड़ा का रोमांटिक अंदाज़: ओपन कार में ड्राइव के दौरान निक जोनस के बालों पर फेरा हाथ
सड़क किनारे कपड़े प्रेस करते दिखे सुनील ग्रोवर, फैंस बोले – इतना डाउन टू अर्थ कोई कैसे हो सकता है?