चोरों में नही रहा पुलिस का ख़ौफ
टीकमगढ़
जिले में दिनों दिन चोरियों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है, लगातार आये दिन चोरों के हौसले बुलंद होने के कारण शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं जिसमें, जिससे पुलिस की कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह लग रहा है, बीती रात्रि जिले के जतारा थाना अंतर्गत आने बाले ग्राम सगरवारा में खिलन पाल के घर मे चोरों ने घुसकर 5 से 6 लाख रुपये के जेवरात ओर नगदी चोरी कर लिए है, वही पास में स्थित भगवानदास कुशवाहा के घर को भी चोरों ने निशाना बनाया है
जहां 50 हजार के लगभग के नगदी सहित जेवरात चोरी कर लिए है, परिवार के सदस्य भी घर के दूसरे कमरों में सोते रहे लेकिन किसी को चोरों की भनक तक नही लगी, जैसे ही परिजन सुबह जागे तो उन्हें घर का सामान बिखरा मिला जिस पर पीड़ित परिवारों ने पुलिस को सूचना दी, हाल ही में पुष्पा स्कूल के पास स्थित प्रशांत ज्वेलर्स पर भी चोरों ने करीब 6 लाख रुपये से अधिक के जेवरात चोरी किये है, जिन घटनाओं का पुलिस ने अभी तक खुलासा नही किया है, फिलहाल पुलिस प्रशांत ज्वेलर्स के यहां हुई चोरी के मामले में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों तक पहुचने का प्रयास कर रही है लेकिन अभी तक पुलिस चोरों तक नही पहुच पाई है *

More Stories
15 अगस्त तक पूरे हों छात्रावास मेस निर्माण कार्य : राज्यमंत्री गौर विभाग की समीक्षा बैठक ली
योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, धरातल पर दिखना चाहिए असर : मंत्री भूरिया
7वीं वाहिनी विसबल भोपाल द्वारा लाल परेड ग्राउंड में 300 पौधों का रोपण