भोपाल
राजधानी के अति-सुरक्षित वीआइपी क्षेत्र चार इमली में पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) कैलाश मकवाना के बंगले के ठीक पास स्थित वरिष्ठ आइएएस अधिकारी विवेक पोरवाल(प्रमुख सचिव खनन) के बंगले से चोरों ने चंदन का पेड़ काटकर चुरा लिया।
घटना मंगलवार तड़के दो से सवा तीन बजे के बीच की बताई जा रही है, अज्ञात चोर बंगले के परिसर में घुसे, चंदन के पेड़ को काटा और उसके मुख्य तने को लेकर फरार हो गए, जबकि टहनियों और बाकी हिस्सों को वहीं छोड़ दिया। हबीबगंज थाना पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

More Stories
अधीक्षिका के निलंबन पर छलका छात्राओं का दर्द, ताला तोड़कर कलेक्टर से मिलने पैदल निकलीं
दरिंदगी की हद पार: तेंदुए को करंट देकर मार डाला, फिर टंगिया से काट लिए चारों पंजे
पाल में इंडिगो की दिल्ली उड़ान निरस्त, 180 यात्री परेशान; केंद्रीय मंत्री शिवराज को भी बदलना पड़ा विमान