February 12, 2026

2024 में शनि देव का इन राशियों को होगा लाभ, पूरे साल बरसेगी कृपा, मान-सम्मान में होगी वृद्धि

हिंदू धर्म में शनि देव नवग्रहों में से एक हैं, जिन्हें न्याय का देवता माना जाता है। शनि को ज्योतिष ग्रंथों में कर्मकारक, कर्मफल और न्याय का स्वामी माना जाता है। उनका प्रभाव व्यक्ति के कर्मों पर आधारित होता है। भगवान शनि को कठिनाईयों और परिश्रम का प्रतीक माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि यदि शनि देव की क्रूर दृष्टि व्यक्ति पर पड़ जाए तो जिंदगी में मुश्किलें बढ़ जाती है लेकिन उनकी पूजा और उपासना से लोग उनके प्रभाव को दूर करने का प्रयास करते हैं। वहीं, शनि देव साल 2025 तक यानि ढ़ाई सालों तक अपनी ही राशि कुंभ में रहने वाले हैं। हालांकि, इससे पहले वह साल 2024 में एक नहीं, बल्कि 3 बार अपनी चाल बदलेंगे, जिससे सभी 12 राशियों पर उसका प्रभाव देखने को मिलेगा, लेकिन इन 2 राशियों के लिए शनि देव का चाल परिवर्तन बहुत ही लाभदायक होने वाला है। आइए जानते हैं विस्तार से…

कब-कब बदलेंगे चाल?

वैसे तो शनि देव सबसे धीमी गति से राशि में गोचर करने वाले ग्रह माने जाते हैं जो कि एक राशि में करीब ढाई साल तक गोचर करते हैं। इसी कड़ी में साल 2023 के नवंबर में उन्होंने अपनी राशि कुंभ में ही प्रवेश किया था। इसके बाद साल 2024 में 11 फरवरी को वह अपनी ही राशि में अस्त होंगे। फिर 18 मार्च को उदित होकर जून में वक्री हो जाएंगे।

कैसा रहेगा वृषभ राशि पर प्रभाव?

वृषभ राशि के जातकों के लिए यह समय बहुत ही शुभ माना जा रहा है। इस दौरान पूरे साल शनिदेव की कृपा आप पर बरसाने वाली है। समाज में आपके कार्य को लेकर मान और सम्मान में वृद्धि होगी। वहीं, नौकरी में प्रमोशन के आसार हैं। इसके अलावा, यदि आप विदेश जाकर पढ़ने का सपना देख रहे हैं तो छात्रों के लिए यह बहुत बेहतरीन समय माना जा रहा है। आपके सारे अटके हुए कार्य पूर्ण होंगे, जिससे मानसिक शांति मिलेगी और मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के साथ टाइम स्पेंड कर सकते हैं। आपसी रिश्ते मजबूत होंगे।

कैसा रहेगा सिंह राशि पर प्रभाव?

सिंह राशि के जातकों पर भी शनि देव की चाल का शुभ असर देखने को मिलेगा। इस दौरान भगवान शनि के अलावा माता लक्ष्मी की भी विशेष कृपा आपपर बनी रहेगी। सालों भर सुख और समृद्धि में बढ़ोतरी होगी। लंबे समय से रुके हुए धन मिल जाएंगे, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इसके अलावा, जमीन, घर, बंगला, गाड़ी खरीदने के लिए यह बहुत अच्छा समय माना जा रहा है। वहीं, यदि आप बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो बेफिक्र होकर कर सकते हैं। इस दौरान आपकी सारी बढ़ाएं काम हो जाएगी। साथ ही मन में प्रसन्नता बनी रहेगी।